Thursday, May 14, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

फिर रिश्ते हुए शर्मसार, मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार

सीधी : मध्यप्रदेश में कड़े कानून के बावजूद भी महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला से एक बार फिर रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 वर्षीय एक मामा ने 11 साल की सगी भांजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी चुरहट थाना अंतर्गत एक गांव में अपनी बहन के यहां गया हुआ था। उसकी बहन अपनी 11 वर्षीय बेटी को घर में छोड़कर मंदिर गई थी। इस दौरान उसने भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। बाद में बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

11 16 1139618406 ll

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply