katni
फिट इंडिया कंपेन के तहत नेहरू युवा केन्द्र ने निकली सायकल रैली

कटनी। आज नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एवं जिला समन्वयक कीर्तिका कुहर और लेखपाल राजकुमार अग्रवाल के निर्देशन में फिट इंडिया कैंपेन के तहत सायकल रैली का कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोनू चौधरी के द्वारा किया गया।
मोनू चौधरी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साईकलिंग,योगा और व्याम आवश्यक है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा।
शारीरिक क्षमता बढ़ेगी जिससे हम किसी भी बीमारी से बच सकते हैं खास कर इस समय कोरोना महामारी से बच सकते है।
और हमें किसी प्रकार की भी बीमारी भी नहीं होगी इस कार्यक्रम में जय गौरी युवा मंडल के सदस्य प्रकाश सूर्यवंशी, मीडिया प्रभारी मोहन सिंह तोमर शिवम सूर्यवंशी, , सौरभ बर्मन, रोशन सूर्यवंशी, राजा बैगा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहें।








