प्रेमी ने विवाहिता प्रेमिका को होटल बुलाया और मार दी गोली

6a00e54ee06170883401bb087cfc05970d
gfbf 02 06 2018

जयपुर। राजस्थान के अलवर के बहरोड़ में एक प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका को होटल में बुलाया और गोली मार कर खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि यह प्रेमी अपनी प्रेमिका का विवाह होने से नाराज था।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम कृष्ण यादव है जो हरियाणा का रहने वाला है। मृतका का नाम निशा है जो खैरथल की रहने वाली है। बहरोड़ में उसका ससुराल है। चार माह पहले ही निशा की शादी हुई थी।

जांच में सामने आया निशा सुबह नौ बजे अपने सुसराल से बी.एड. काॅलेज जाने की बात कह कर निकली थी। वह बहरोड़ में नेशनल हाइवे स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंची, वहां कृष्ण यादव मिला। दोनों ने एक कमरा लिया और दोपहर में कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

रेस्ट हाउस कर्मचारियों ने जाकर देखा तो निशा पलंग पर और कृष्ण यादव जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। वहां तमंचा और सामान बिखरा हुआ था।

इसे भी पढ़ें-  UP MLC Election: सबका भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य Indu Prakash Mishra की पत्नी हारीं MLC चुनाव, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस