प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने पानीपुरी के बाद घर पर उठाया सिंधी फूड का लुत्फ, शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच वह घर पर अपने पसंदीदा डिशेज का आनंद ले रही हैं। अब अनुष्का शर्मा ने घर पर सिंधी फूड का लुत्फ उठाया। उन्होंने इन डिशेज की एक फोटो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
इस फोटो में डाइनिंग टेबल पर सिंधी डिशेज नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए अपने एक फ्रेंड के लिए आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने उनके लिए ये डिशेज भिजवाई है।
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि उन्होंने घर पानीपुरी खाई थी। मालूम हो कि अनुष्का इस दिनों घर पर ही अपना ज्यादा वक्त बिता रही हैं, लेकिन वह बीच-बीच में पति विराट कोहली के साथ डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाती रहती हैं।
तस्वीरें क्लिक करने पर फोटोग्राफर्स पर फूटा था अनुष्का का गुस्सा
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ घर की बालकनी में बैठने की तस्वीर खींचने पर फोटोग्राफर पर गुस्सा जाहिर किया था।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेसेज शेयर कर लिखा, ‘फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं।
अब इसे बंद करिए।’ इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने वह तस्वीर भी शेयर की है, जिसे फोटोग्राफर ने क्लिक किया था। दरअसल तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर की बालकनी में बैठे नजर आ रहे थे।
तस्वीरें क्लिक करने पर फोटोग्राफर्स पर फूटा था अनुष्का का गुस्सा
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ घर की बालकनी में बैठने की तस्वीर खींचने पर फोटोग्राफर पर गुस्सा जाहिर किया था। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेसेज शेयर कर लिखा, ‘फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं।
अब इसे बंद करिए।’ इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने वह तस्वीर भी शेयर की है, जिसे फोटोग्राफर ने क्लिक किया था। दरअसल तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर की बालकनी में बैठे नजर आ रहे थे।