Entertainmentमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा दीपिका-रणवीर की शादी पर बोल गई कुछ ऐसा की मच गई हलचल

बॉलीवुड भारत । बॉलीवुड में पिछले कई महीनों से चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों ने काफी ज्यादा हलचल मचा रखी थी। पहले तो सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर सिंह इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन इस बारे में अब खुद रणवीर और दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी का इंतजार खत्म कर दिया है और खुद अभिनेत्री दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तारीख शेयर करी है।
Priyanka Chopra

14 और 15 नवंबर को तय हुई शादी

दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की खबरों को लेकर अब चुप्पी तोड़ दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर ये बताया है कि हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है। उन्होंने लिखा है कि, ‘हमें आपको ये बताते हुए बहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है।
16 07 257924000deepika storysize 650 071114071505 ll

इतने सालों में आपने जो हमें प्यार और स्नेह दिया है उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।

यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दीपिका और रणवीर द्वारा शेयर की गई इस ख़बर पर इन्स्टा पर आलिया भट्ट, करण जौहर और ट्वीटर पर अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया ऐसी थी जो अमेरिका में थोड़ी देर से पहुंची थी क्योंकि प्रियंका फिलहाल वहीं है कि उसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
deepikapadukon

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- पिया की आएगी बारात तो दूसरे मैसेज में उन्होंने लिखा- बधाई हो, तु हीरो बन गया रन्नो(रणवीर सिंह)। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फिलहाल अपनी शादी की तारीख की घोषणा की है लेकिन अभी तक वेन्यू का खुलासा नहीं हुआ है।

खबर हैं कि दोनों इटली में खूबसूरत लेक कोमो के पास शादी के बंधन में बंधेगे। बता दे हाल फिलहाल रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वही दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलज़ार की फिल्म साइन की हैं।

Leave a Reply

Back to top button