Latest

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020: दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक नियोजन हेतु दिनांक 26 नवंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन के अनुसार “प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 ” परीक्षा परिणाम 2022 के आधार पर विज्ञापित प्रवर्गवार रिक्तियों एवं आवश्यक प्रतीक्षा सूची हेतु संख्या के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से प्रवर्गवार विज्ञापित रिक्तियों के आधार पर प्रवर्गवार मेरिट कम में चयन सूची तैयार कर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगें। इसके दस्तावेज अपलोड करने की प्रारंभ तिथि 23 मई और लास्ट डेट 27 मई 2023 घोषित की गई है। डाक्यूमेंट्स एमपी ऑनलाइन पर शिक्षक भर्ती के लिए तैयार किए गए डेडीकेटेड पोर्टल पर अपलोड करना है। जो अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करेंगे उनकी अभ्यर्थिता अमान्य की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

यहां क्लिक करके प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 अंतर्गत दस्तावेज अपलोड के संबंध में ।
यहां क्लिक करके प्राथमिक शिक्षक हेतु अभ्यर्थियों की सूची ।
यहां क्लिक करके प्राथमिक शिक्षक दस्तावेज सत्यापन।
जारी सूचना के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन आरक्षण नियमों के तहत हुआ है वे अपने स्थायी डिजिटल जाति प्रमाणपत्र अपलोड करें। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान डिजिटल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा। यदि उनके पास डिजिटल जाति प्रमाणपत्र नहीं हो तो दस्तावेज सत्यापन के पूर्व बनवा लें। ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन दिव्यांग श्रेणी में हुआ है, उन्हें 40 प्रतिशत अथवा अधिक स्थायी दिव्यांगता का सक्षम अधिकारी / मेडिकल बोर्ड का नवीनतम एवं valid स्थायी दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थियों को ऑनलाईन प्रक्रिया के संबंध में जिज्ञासा / समस्या के समाधान के लिये MPOnline के Call Centre 0755-6720200 पर समय प्रातः 8:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।   प्राथमिक शिक्षक नियोजन के संदर्भ में की जा रही नियुक्ति की कार्यवाही माननीय उच्च न्यायालय में प्रचलित विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।

Back to top button