मध्यप्रदेश

प्राइवेट स्कूलों की सुरक्षा निधि वापस लौटाएगा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल

इंदौर, एमपी बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करने वाले प्रायवेट स्कूलों द्वारा मान्यता लेने के समय माध्यमिक शिक्षा मंडल को पूर्व में जो सुरक्षा निधि की राशि दी गई है, उसे अब लौटाया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2014-15 तक स्कूलों के मान्यता संबंधित कार्रवाई माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा की जाती थी।

इसके बाद से अब स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी व संयुक्त संचालक लोक शिक्षण से माध्यम से स्कूलों मान्यता दी जा रही है। ऐसे में निजी स्कूल अब स्कूल शिक्षा विभाग को मान्यता फीस दे रहे हैं। ऐसे में स्कूल जो पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल को सुरक्षा निधि दे चुके हैं, उसे अब मंडल लौटा रहा है। इसके लिए सभी अशासकीय स्कूलों को मान्यता के समय जमा किए गए सुरक्षा निधि की मूल प्रति (चालान) और संस्था के बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति देना होगी। इसके साथ स्कूलों को एक आवेदन भी देना होगा।

Back to top button