FEATUREDLatest

IRCTC ने लॉन्च किया नया पेमेंट गेटवे, अब तुरंत होगाा टिकट बुक और मिलेगा Refund

आईआरसीटीसी ने एक नया पेमेंट गेटवे IRCTC-ipay लॉन्च किया है। जिससे यात्रियों को टिकट बुक करने में पहले से ज्यादा आसानी होगी। अब पैसेंजर कुछ सेकेंड में ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे। बता दें इससे पहले IRCTC ने रेल कनेक्ट एप के इंटरफेस और फीचर्स में भी बदलाव किए हैं। IRCTC-ipay का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को अपने यूपीआई बैंक डिटेल, डेबिट कार्ड या पेमेंट फॉर्म के लिए परमिशन देनी होगी। जिसके बाद IRCTC में ट्रांजेक्शन के लिए यात्री दी गई जानकारी का उपयोग कर सकेंगे। वहीं आईपे के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को इंस्टैंट रिफंड भी मिलेगा।

बस टिकट सर्विस शुरू

पिछले दिनों IRCTC ने यात्रियों के लिए बस टिकट सर्विस शुरू कर दी है। अब यात्री आईआरसीटीसी की मदद से ट्रेन और फ्लाइट के अलावा बस की टिकट भी बुक कर सकते हैं। इसमें डेस्टिनेशन, किराया और सीट की उपलब्धता सभी जानकारी मिल जाएगा। यह सर्विस 29 जनवरी से शुरू हो गई है। इसके लिए IRCTC ने 40 हजार से ज्यादा राज्य सड़क परिवहन और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के साथ समझौता किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम