Site icon Yashbharat.com

प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे डेरा बाबा नानक जी, करतारपुर कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

images 2019 10 12T185029.539

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 8 नवंबर को पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के डेरा बाबा नानक जाएंगे और उसी दिन करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें, यह कॉरिडोर भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया है। पाकिस्तान पहले ही 9 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का ऐलान कर चुका है। भारत में भी पहले जत्थे को रवाना करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 12 नवंबर को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती है। इससे पहले भारी संख्या में सिख वहां दर्शन करने जाएंगे।

बता दें, पाकिस्तान की तरफ भी उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। इमरान खान सरकार ने इसके लिए भारत से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाया था, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। हालांकि मनमोहन सिंह करतारपुर साहिब के लिए जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा जरूर बनेंगे। यह जत्था गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के मौके पर 9 नवंबर को जाएगा।

20 डॉलर एंट्री फीस पर भारत की आपत्ति

पाकिस्तान ने भारत से आने वाले हर यात्री के लिए 20 डॉलर एंट्री फीस रखी है। इस पर भारत ने कई बार आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन पाकिस्तान अड़ा कहा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो इससे जजिया टैक्स तक करार दे दिया था।

यह रहेगी व्यवस्था

पाकिस्तान की ओर से तय की गई व्यवस्था के अनुसार, भारत से करतापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर एक स्लिप जारी की जाएगी। इससकी फीस 20 डॉलर यानी करीब 1400 रुपए तय की गई है। पाकिस्तान का मानना है कि हर दिन 5000 यात्री भारत से जाएंगे यानी उसे हर महीने 72 लाख रुपए की कमाई होगी। यह स्लिप उसी दिन के लिए होगी और शाम तक श्रद्धालु को भारतीय सीमा में वापस लौटना होगा।

Exit mobile version