Site icon Yashbharat.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने घर में बिना बताए ट्रेन में बैठा किशोर

download

उज्जैन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए वसावड़ा पेट्रोल पंप के समीप रहने वाला किशोर शनिवार को घर से बगैर बताए गायब हो गया। रेलवे स्टेशन जाकर वह ट्रेन में बैठ गया। ट्रेन इंदौर पहुंच गई तो रातभर वह रेलवे स्टेशन पर सो गया। रविवार दोपहर फिर वह ट्रेन में बैठ उज्जैन आ गया। माधवनगर पुलिस ने बताया कि अजय पिता महेश बगरावत (14) निवासी नागदा हालमुकाम वसावड़ा पेट्रोल पंप के समीप फ्रीगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक है।

कई दिनों से वह पीएम से मिलने के लिए दिल्ली जाने की बात कर रहा था। शनिवार शाम करीब 4 बजे वह घर से बगैर बताए निकल गया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन में बैठ गया। ट्रेन इंदौर पहुंच गई तो वह रातभर वहां रेलवे स्टेशन पर सो गया। रविवार को भी वह दिनभर स्टेशन पर रहा। दोपहर को वह उज्जैन वाली ट्रेन में बैठ गया। यहां उतरकर पैदल घर पहुंच गया। रातभर से गायब होने के कारण परिजन ने अपहरण का केस दर्ज करवा दिया था। रविवार शाम अजय के पहुंचने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

Exit mobile version