सागर। रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी जब परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगाते हैं तो इसके पीछे कॉपी जांचने वाले प्रोफेसर की गंभीर लापरवाही होती है। यह लापरवाही । सागर के शासकीय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज प्रबंधन को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की उत्तर-पुस्तिकाएं जांचने की जिम्मेदारी मिली है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चौथे सेमेस्टर की उत्तर-पुस्तिकाएं कॉलेज प्रबंधन को जांचने के लिए भोपाल से सागर भेजी हैं, लेकिन आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के प्रोफेसर उत्तर-पुस्तिकाएं जांचने में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं।
यहां के प्रोफेसर ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिये कॉपियां स्वयं जांचने के बजाय विद्यार्थियों को चैक करने दे दी। कुल मिलाकर भोपाल के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सागर में खिलवाड़ किया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही से उनका रिजल्ट भी बिगड़ना तय है।
दो छात्रों को करीब 500 कॉपियां दी चैक करने –
आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के प्रोफेसर ने दो विद्यार्थियों को करीब 500 कॉपियां चैक करने दे दी। इन दोनों विद्यार्थियों ने इसी वर्ष कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है। छात्र भागीरथ अपने घर पर बैठकर कॉपियां चैक कर रहा था। उससे पूछा तो उसने बताया कि इसी वर्ष कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है। कॉलेज के ही एक प्रोफेसर ने उसे उत्तर-पुस्तिकाएं जांचने के लिए कहा है। प्रोफेसर ने दोनों छात्रों को कॉपियों के 5 बंडल जांचने के लिए दिए हैं। इनमें से प्रत्येक बंडल में करीब 100 कॉपियां हैं, जिन्हें जांच कर स्टूडेन्ट को वापस करना है।
घर से कॉपी कर रहे थे चैक –
दोनों विद्यार्थियों ने शासकीय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के सामने ही कॉलोनी में किराए पर घर लिया है। जहां से वे शुक्रवार सुबह कॉपियां चैक कर रहे थे। नवदुनिया की टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा तो दोनों छात्र 5 में से एक बंडल की उत्तर-पुस्तिकाएं जांच रहे थे। 4 बंडल बांधे हुए उनके घर पर ही साइड में रखे हुए थे। इसके बाद छात्रों ने पूरी कॉपियां बेड के नीच रख दी और प्रोफेसर का नाम पूछने पर बताने से इंकार करने लगे। दोनों छात्र हिन्दी साहित्य विषय की चौथे सेमेस्टर की उत्तर-पुस्तिकाएं , गाइड हिन्दी व्याकरण रचना में से देख-देख कर जांच रहे थे। प्रोफेसर की ऐसी लापरवाहियों से ही कई विद्यार्थियों का रिजल्ट और भविष्य दोनों खराब होते हैं।
कौन प्रोफेसर कॉपी जांच रहा मुझे जानकारी नहीं? –
विश्वविद्यालय विषय-विशेषज्ञों से सीधा टाइप-अप करके उत्तर-पुस्तिकाएं उन्हीं के पास भेजते हैं। इसमें कॉलेज प्रबंधन का कोई रोल नहीं रहता है। मेरे कॉलेज में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की कॉपियां जांचने किस प्रोफेसर को मिली है? इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है। अगर छात्र से कॉपी चैक कराने का मामला है तो यह बेहद गंभीर मामला है। विश्वविद्यालयीन शिक्षा को लेकर राज्यपाल भी बेहद गंभीर हैं। प्रोफेसर को ही उत्तर-पुस्तिकाएं जांचने का अधिकार है, यहां तक की गेस्ट फैकल्टी से भी कॉपियां चैक नहीं कराईं जाती। मैं मामले को दिखवाता हूं। अगर ऊपर से जांच के निर्देश मिलते हैं, तो मामले की जांच भी कराई जाएगी।
– डॉ. जीएस रोहित, प्राचार्य आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, सागर
-
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’
