Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

पोषण अभियान योजना के 1027 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

 भोपाल। महिला एवं बाल विकास विभाग में पोषण अभियान योजना में कार्य कर रहे 1027 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विभाग द्वारा इन कर्मचारियों को अप्रैल माह 2020 से ही उनकी सेवाएं समाप्त किए जाने की सूचना दी गई, जबकि मार्च से जून तक कोरोना काल में कर्मचारियों की सेवाएं ली गई।

कर्मचारियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों को कोरोना काल में ड्यूटी लगाई गई । सभी कर्मचारी अपने परिवार के पालन-पोषण की खातिर इस महामारी में अपनी जान की परवाह ना कर पूरे दिन-रात ड्यूटी निभाई।

कर्मचारियों का कहना है कि इस माह के वेतन का भुगतान भी अब तक नही हुआ है।

इनमें से कई कर्मचारी पोषण अभियान योजना के अंतर्गत आउट सोर्सिंग के माध्यम से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इनमें से कुछ कर्मचारी संचालनालय स्तर पर कार्यरत थे और कुछ जिला एवं विकासखंड स्तर कर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इन कर्मचारियों को विगत तीन माह (अप्रैल से जून) से वेतन भी नही मिला है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम