मुंबई Sushant Singh Case । फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच शुरू होने के साथ ही रोज नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही अब फौजदारी मामलों के एक बड़े वकील ने दावा किया है कि इस मामले में अभी और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं और उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के मामले में पैसों ही मुख्य वजह थी।
वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सरावगी ने दावा किया है इस मामले में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। मुकदमे में यह बात सामने आएगी। सरावगी का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह खुद एक आरोपी की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इससे ज्यादा इसलिए नहीं बोलेंगे क्योंकि मामले की जांच अभी जारी है। वह जांच की दिशा को फिलहाल प्रभावित नहीं करना चाहते।
अब सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या का मामला
पहले सुशांत की मौत को आत्महत्या का बताया गया था, लेकिन अब इस मामले में हत्या की पहलू से जांच की जा रही है। इसमें रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन यह साबित करना आसान नहीं है। सरावगी ने कहा कि सुशांत के धन का लेनदेन उसके मोबाइल एप और बैंक खाते से पता चल जाएगा।
सुशांत के खाते से दुबई भेजी गई थी रकम
सुशांत के खाते से नकद राशि चॉकलेट के कोडनेम पर कई बार किसी के पास दुबई भेजी गई थी। इसी दौरान सुशांत ने अपना एक शो रद किया था और मेहनताना भी वापस किया था। सरावगी ने कहा, यह बातें उनकी अपनी जांच में सामने आई हैं। गौरतलब है कि सुशांत का मुख्य बैंक खाता कोटक महिंद्रा बैंक था, लेकिन उसने केवल इसी से लेन-देन नहीं किया। उसने एचडीएफसी बैंक समेत कई फंड्स में निवेश कर रखा था, वहां से पैसा निकालकर उसने लेन-देन किया। अब सीबीआई इस मामले में तेजी से जांच कर रही है और जल्द रही कुछ दिनों में सच्चाई सामने होगी।
सुशांत के बॉडीगार्ड का संबंध ड्रग सप्लायर से
वकील सरावगी ने कहा, अभी तक की जांच में जो जानकारी मिल रही हैं। उनके अनुसार सुशांत अपने ड्राइवर कम बॉडीगार्ड सुहेल सागर के जरिये ड्रग्स के मामले में शामिल हो सकते हैं। सुशांत सुहेल के साथ पटना और चंडीगढ़ भी गए थे। अभी तक की जांच में पता चला है कि उनका संबंध एक ड्रग सप्लायर से भी था, जिससे उनकी बात कोडवर्ड में होती थी।

