Site icon Yashbharat.com

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांगे्रस का प्रदेश व्यापी आंदोलन

2fc5ac93 c58c 4f7e b8a7 1bccb908eb00

भोपाल। प्रदेश कांगे्रस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने आम जनता, गरीब और मजदूर वर्गों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत मालभाड़ा बढ़ने के कारण अपने आप बढ़ जाती है। अब परिस्थितियां बर्दाश्त के बाहर होती जा रही हैं। 

पांच सितम्बर को ब्लाक और छह को जिला
मुख्यालयों पर होगा धरना-प्रदर्शन

ओझा ने कहा कि प्रदेश कांगे्रस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में लगातार बढ़ने के खिलाफ व्यापक रूप से धरना-प्रदर्शन पूरे मध्यप्रदेश में करने का निर्णय लिया है। बुधवार पांच सितम्बर को सभी ब्लाक कांगे्रस कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करेंगी।

गुरूवार छह दिसम्बर को जिला/शहर कांगे्रस द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। इस आशय का पत्र कांगे्रस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कांगे्रस की सभी इकाईयों को भेजा है।

Exit mobile version