Latestसागर

पेट्रोलियम वस्तुओं में मूल्यवृद्धि को लेकर सागर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

सागर/ पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 100 रू की वृद्धि किए जाने के खिलाफ शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मछरयाई स्थित गांधी मंदिर के समक्ष उपवास कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रांत व्यापी इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किसानो के खिलाफ बनाए गए काले कानून तथा प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाने का भी विरोध दर्ज किया गया। उपवास प्रदर्शन के दौरान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों पर जमकर खिंचाई की गई।

img 20201219 wa0037109083405813978522

भाजपा सरकार की तानाशाही एवं शोषणकारी नीतियों के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी की आवाहन पर प्रांत व्यापी उपवास एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजादी की लड़ाई के ऐतिहासिक स्मारक गांधी मंदिर के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रांतीय जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ ही सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सरकार की जमकर घेराबंदी की।

img 20201219 wa00396892694706991663686

कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव जितेंद्र रोहन ने किया।

उपवास और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि आज देश का अन्नदाता किसान, महिलाएं परेशान है, वहीं बेरोजगारी चरम पर है। कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप्प हैं।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल के बाद रसोई गैस के दाम सीधे ही 100 रू बढ़ा दिए हैं। रसोई गैस की सब्सिडी भी 8 महीने से नहीं दी है। भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर हर तरफ से जनता की जेब पर डाका डालने में लगी है।

जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते एक माह में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर महिलाओं को अपनी रसोई और आमजन को घर चलाने के लिए आर्थिक संकट में डाल दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी केंद्रीय नेतृत्व के जनविरोधी मंसूबों पर अपनी मुहर लगाते हुए बिजली के दामों में 2 प्रतिशत की बढोत्तरी कर ऐसे समय में जनता पर बोझ लाद रही है जब लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानूनों पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बने नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार किसानों को उनका गुलाम बनाकर उनसे खेत और खलिहान का हक छीनने जा रही है। उन्होंने सरकार की इन जनविरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए सरकार से रसोई गैस पेट्रोल डीजल और बिजली के दामों की वृद्धि वापस लेते हुए किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द करने की मांग की।

पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी रमाकांत यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसान बिल की आड़ में किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। उपवास तथा विरोध कार्यक्रम को योगराज कोरी शौकत अली डॉ सीवी तिवारी रामकुमार पचौरी आदि ने भी संबोधित कर लोकतंत्र विरोधी केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आयोजित किए गए प्रांत व्यापी उपवास एवं विरोध कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे पप्पू गुप्ता जमना प्रसाद सोनी ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार साहू तथा शरद पुरोहित सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस के अंकित जैन महिला कांग्रेस से किरण सोनी एनएसयूआई सौरभ खटीक एससी सेल अध्यक्ष वीरेंद्र राजे पूर्व पार्षद रवि यादव चक्रेश सिंघई सुरेंद्र चौबे प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण सोनाकिया डॉ दिनेश पटेरिया आशीष ज्योतिषी दीनदयाल तिवारी हनीफ ठेकेदार कल्लू पटेल नितिन पचौरी पूर्व पार्षद गंगाराम अहिरवार हेमराज रजक रशीद राइन मुकेश खटीक लीलाधर सूर्यवंशी प्रदीप जैन कुल्फी राजेश कोरी बिल्ली रजक गगन अकेला विनोद कोरी केदार मास्टर दुलीचंद सकवार नरेश वाल्मीकि राकेश राय दामोदर कोरी बृजेंद्र नगरिया ओमप्रकाश पांडे आदिल राइन शुभम उपाध्याय रविंद्र वाल्मीकि अभिषेक वाल्मीकि सतीश वाल्मीकि संजय रायकवार निकलेश संकत सूरज वाल्मीकि शुभम वाल्मीकि सिद्धार्थ वाल्मीकि अजय बाल्मीकि कुंजीलाल लड़िया अनिल कुमार दक्ष सुनील पावा नरेंद्र साहू अजय जाट राजेश अहिरवार किशन पेंटर मुकेश अहिरवार गोविंद रजक हेमंत अहिरवार गोलू अहिरवार विशाल अहिरवार मोहन अहिरवार गोविंद अहिरवार राजेश बंसल पुरुषोत्तमलाल कोरी संदीप साहू इरशाद पहलवान अलीम खान तज्जू भगवानदास चिंटू ठाकुर दिलीप साहू राजेश पटेल अनिल ठाकुर पप्पू पटेल विजय कोष्टी राजू प्रजापति जगदीश साहू पवन यादव रतिराम अहिरवार नरेंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय जनता ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर अपना आक्रोश जताते हुए बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की।

नगर निगम चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी मनीषा दुबे वार्ड प्रभारियों की बैठक लेंगी

आगामी नगर निगम चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सह प्रभारी श्रीमती मनीषा दुबे रविवार 20 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त वार्ड प्रभारियों की बैठक लेंगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने समस्त वार्ड प्रभारियों से अनुरोध किया है कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की जा रही उक्त महत्वपूर्ण बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित हो।

Back to top button