Latest

पूर्व वित्तमंत्री राघवजी ने शमशाबाद सीट से भरा पर्चा, सपाक्स से लड़ेंगे चुनाव

भोपाल। अपनी बेटी व विदिशा की पूर्व जनपद अध्यक्ष ज्योति शाह को शमशाबाद सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने शुक्रवार को शमशाबाद सीट से सपाक्स के टिकट पर अपना पर्चा दाखिल कर दिया।

वे शुक्रवार की दोपहर अपने समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वहां सपाक्स के जिला संयोजक राकेश शर्मा ने उन्हें अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने सपाक्स की ओर से जारी बी- फार्म भी जमा किया।

फार्म जमा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राघवजी ने कहा कि वे आज भी मन से भाजपा के हैं, लेकिन वर्तमान में भाजपा में गड़बड़ी आ जाने के बाद वे शुद्धिकरण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी पर पत्थर बरसाने वाले को टिकट देकर उनका अपमान किया है। उल्लेखनीय है कि राघवजी पिछले 60 वर्षों के दौरान तीन बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके हैं। इसमें दो बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा से चुने गए हैं। दो बार मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button