पूर्व मंत्री सचिन यादव ने खुद को क्वॉरेंटाइन किया, Bhopal के दर्जनों पत्रकार आइसोलेटेड
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकार श्री केके सक्सेना के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी में अजीब तरह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पूर्व मंत्री श्री सचिन यादव ने बताया है कि उन्होंने खुद को आइसोलेटेड कर लिया है। कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों पत्रकारों ने भी सेल्फ क्वॉरेंटाइन शुरू कर दिया है। इससे पहले विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव ने सेल्फ क्वॉरेंटाइन की सूचना दी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के कार्यक्रम में और भी कई मंत्री थे। अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि उन मंत्रियों ने समाज के हित के लिए खुद को आइसोलेटेड किया या नहीं।
पत्रकार चाहते हैं जांच कराई जाए
पत्रकार चाहते हैं कि उनकी कोरोनावायरस से संबंधित जांच कराई जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल प्रशासन ने पत्रकारों के किसी भी प्रकार की सैंपल नहीं लिए हैं। केवल उन्हें घर के अंदर बंद रहने के लिए कहा गया है। पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन तबीयत खराब होने तक का इंतजार क्यों कर रहा है। यदि खून में वायरस है तो उसका पता लगाया जाना चाहिए।
पत्रकारों को बेवजह डरा रहे हैं अधिकारी
भोपाल के कुछ अधिकारी पत्रकारों को बेवजह डराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके उन्हें आनंद की अनुभूति होती है क्योंकि अब से पहले तक वह खुद पत्रकारों से डरते रहे। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि पीड़ितों को गलत या संदिग्ध जानकारी देना जिससे उनमें डर या घबराहट पैदा हो, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत गंभीर अपराध है। प्रकरण दर्ज होने पर अधिकारी को सस्पेंड किया जाएगा। प्रमाणित होने पर 1 साल की जेल। पत्रकारों से अनुरोध है कृपया अपने मोबाइल फोन में वॉइस रिकॉर्डिंग ऑन रखें। 15 अप्रैल के बाद काफी काम आएगी।

