katniLatest

पूर्व मंत्री संजय पाठक ने कहा- देश की जनता से माफी मांगें राहुल गांधी

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने आज देश भर में राहुल गांधी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। दरअसल राफेल डील मामले में केन्द्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद आज जिला स्तर पर भाजपा ने प्रदर्शन किया। कटनी में घंटाघर में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री विजयराघवगढ़ विधाायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा विशेष तौर पर प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप मढ़े लेकिन देश की सर्वोच्च अदालत ने साफ कर दिया किया सच्चे का बोलबाला और झूठे का मुंह काला। श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हर काम में घोटाले होते रहे तो उन्हें इसकी आदत ही पड़  चुकी है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर लाख कोशिश के बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचार सिद्ध नहीं कर सकी, आज तो कोर्ट में राहुल गांधी ने माफी मांगी, लेकिन अब उन्हें देश भर में घूम घूमकर जनता से माफी मांगनी चाहिए।
IMG 20191116 WA0022
विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। सच तो यह है कि घोटालों में लिप्त कांग्रेस के नेता मुंह दिखाने के लायक भी नहीं बचे। महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के पास केवल झूठ का पुलिंदा है जिससे वह जनता को गुमराह करता है। लेकिन अब सवोच्च न्याालय के फैंसले के बाद जनता भी समझ गई कि कांग्रेस की हर बात में असत्य होता है।
जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि राहुल गांधी को देश के प्रत्येक गानरिक से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व विधायक अलका जैन ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर ही प्रदेश में कांग्रेस जनता को गुमराह करके सत्ता पाने में सफल रही। उसके राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता इसी झूठ के बल पर अपनी राजनीति जीवित रखे हुए है। सभा को पूर्व जिलाअध्यक्ष रामचंद तिवारी, चमनलाल आनंद, अर्पित पाददार, मृदुल द्विवेदी, अनिल सिंह, सपना सरावगी, शाहीन सिद्धकी, संतोष जायसवाल,
आदि ने भी संबोधित किया।
घंटाघर में आयोजित इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी , चमनलाल आनंद, हरिशंकर गर्ग, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, उदयराज सिंह, राजा चौरसिया, अर्पित पोद्दार, भावना सिंह, राजा चौरसिया, नगर निगम अध्यक्ष संतोष जायसवाल, रिमी खुराना, विनय दीक्षित, पार्वती निषाद, रिचा गेलानी, नीरा सेठिया, संजय पटेल, मनीष दुबे, संकल्प अग्रवाल, सौरभ दुबे, अजय पटेल, आशीष तिवारी, विमल साहू, सत्यम सेन, रूद्र श्रीवास्तव, बब्बी शर्मा, शैलू तिवारी, ओमकार मिश्रा, आरती पटेल, सुभद्रा सोनी, डा. रमेश सोनी, कैलास जैन, मृदुल द्विवेदी, मयंग गुप्ता, रामू साहू, अनुराग त्रिसालिया, सीमा जैन, रूक्मणी बर्मन, शिल्पी सोनी, सपना सरावगी, शाहीन सिद्धकी, किरण जैन, मिट्टूलाल जैन, श्याम निषाद रआदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply