Site icon Yashbharat.com

पूर्व मंत्री मोती कश्यप कोरोना पॉजिटिव, मेट्रो में भर्ती, जबलपुर में आज मिले 243 नए मरीज

images 81

आशीष शुक्ला..
Jabalpur corona news पूर्व मंत्री और विधायक मोती कश्यप Moti kashyap कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं उन्हें इलाज के लिए मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर में भर्ती कराया गया है।

जबलपुर में आज भी हुआ कोरोना विस्फोट 243 नये मरीज मिले, 209 स्वस्थ

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 19 सितम्बर को 209 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 243 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 209 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6288 हो गई है । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 243 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7747 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 126 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1333 हो गये हैं ।

Exit mobile version