Latestअंतराष्ट्रीय

पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रही यह बच्ची, भावुक कर देगा Viral तस्वीरों का सच (photos)

वॉशिंगटन। आजकल  मीडिया में आकर्षण का केंद्र बने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर और शाहिद कपूर की बेटी मिशा को पीछे छोड़ एक 4 माह की बच्ची  पूरी दुनिया की चहेती बन गई है।  इस प्यारी सी बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन उसकी तस्वीरों के साथ एक बेहद भावुक कर देनी वाली कहानी भी जुड़ी हुई  है। 18 13 270488000babyy ll
अमरीका के कैरोलिना में रहने वाली ब्रिट हैरिस जब मां बनने वाली थी तो उसके पति  क्रिस्टोफर हैरिस जो अमरीकी सेना में कार्यरत थे, की अफगानिस्तान में पेस्टिंग दौरान एक ब्लास्ट में मौत हो गई । कैरोलिना को बच्ची के जन्म की खुशी तो थी लेकिन  उस पर पति की मौत का गम भारी पड़ रहा था कि, काश बच्ची के पिता भी अपनी नन्ही बेटी क्रिश्चियन मिशेल हैरिस को देख पाते। 18 14 008540000baby2 llदरअसल, ब्रिट हैरिस ने पति क्रिस्टोफर हैरिस  को  पिछले साल अगस्त में  अपने गर्भवती होने की सूचना दी थी। क्रिस्टोफर इससे बेहद खुश थे। उन्होंने अपने सभी साथियों को बताया कि वे पिता बनने वाले हैं  लेकिन इस खबर के मिलने के एक सप्ताह बाद ही एक ब्लास्ट में क्रिस्टोफर की मौत हो गई।
18 17 113924000bb ll
ब्रिट ने मीडिया को बताया कि पति को खोने के बाद वो टूट चुकी थीं लेकिन उनके गर्भ में पल रही बेटी की खातिर उन्होंने खुद को संभाला। उन्हें अफगानिस्तान में क्रिस्टोफर के साथ ड्यूटी करने वाले साथियों का भी सपोर्ट मिलाबेटी के जन्म के बाद ब्रिट चाहती थी कि उससे क्रिस्टोफर के सभी साथी एक साथ मिल सकें।
18 17 549164000baby3 ll
उन्होंने एक खास फोटोशूट प्लान किया और सभी को इसमें शामिल होने का न्योता भेजा। अपने शहीद साथी की बेटी से मिलने के लिए सभी उत्साहित थे।क्रिश्चियन से मिलने पर सभी ने उसे अपनी गोदी में उठा लिया। इस भावुक कर देने वाले पल की तस्वीरें ब्रिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply