पुष्प चक्र अर्पित कर याद किया पुलिस शहीदों को

IMG 20231021 WA0006

कटनी। 21 अक्टूबर पुलिस शाहिद दिवस के अवसर पर झिंझरी पुलिस लाइन स्थित शाहिद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस शहीदों को याद किया गया, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने पुलिस शहीदों के नामों का वाचन कर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राठौर ने भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके पूर्व परेड कमांडर सूबेदार सोनम उइके, उप परेड कमांडर अंजू लकड़ा के नेतृत्व में उपस्थित प्लाटून ने शहीदों को शस्त्र सलामी दी तत्पश्चात शस्त्र उल्टे कर श्रद्धांजली अर्पित की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमाकांत उमराव, अनुविभागीय अधिकारी स्लिमनाबाद अखिलेश गौर, अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़,यातायात प्राभारी राहुल पांडेय, थाना प्रभारी माधवनगर मनोज गुप्ता, कोतवाल आशीष शर्मा, सूबेदार रामशरण महोबिया ने भी शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

इसे भी पढ़ें-  Katni CSP Neha Pachisia Case: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, पूर्व सीएसपी नेहा पचीसिया को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें?