पुलिस को नहीं मिला बबलू खान, बांग्लादेश बॉर्डर से बैरंग लौटी
नकली नोटों का मामला फरक्का से शहर में नकली नोटों की खेप भेजने वाले गिरोह के सरगना बबलू खान और अन्य को गिरफ्तार करने गई ओमती पुलिस वापस लौट आई है। आरोपितों को पुलिस के पहुंचने की खबर मिल गई थी। जिस कारण वे अपना मोबाइल बंदकर फरार हो गए।
यह है मामला
ओमती पुलिस ने 25 अक्टूबर को चंदनवन के पास से बल्दीकोरी की दफाई निवासी सचिन चक्रवर्ती, सिरमौर रीवा निवासी कौशल उपाध्याय और कंचनपुर शहडोल निवासी संतोष पांडे को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से 87 हजार 200 रुपए के नकली नोट जब्त किए गए थे। पूछताछ में आरोपितों ने बताया था कि वह 100 के नोट शहर में ही प्रिंटर से छाप लेते हैं। जबकि बड़े नोट उन्हें फरक्का में रहने वाला बबलू खान देता है। अब तक वह साढ़े 4 लाख के नकली नोट बाजार में चला चुके है। इसके बाद ओमती पुलिस की टीम फरक्का के लिए रवाना हुई थी।








