Site icon Yashbharat.com

पुलिस स्पेशल सेल को मिली सफलता-गुजरात सीरियल धमाकों का आरोपी गिरफ्तार

xshopia 04 1509793490.jpg.pagespeed.ic .95Ti7GHvhs

गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हो रही एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्यों कहलाता है भारत का ‘ओसामा बिन लादेन’

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2008 में गुजरात में हुए सीरियल ब्लास्ट में भी कुरैशी का हाथ था और अब वह दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था, लेकिन समय रहते ही पुलिस ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया। कुरैशी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बम बनाने में भी माहिर है। वह किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए ही दिल्ली आया था। खबर है कि इंडियन मुजाहिदीन के अलावा कुरैशी का कनेक्शन सिमी से भी है। गणतंत्र दिवस को अब बहुत ही कम समय शेष है, ऐसे में राजधानी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसलिए पुलिस इस वक्त काफी चौकस है और हर तरह की हलचल पर काफी ध्यान दे रही है।

कुरैशी की तलाश पुलिस को 26 जुलाई 2008 में अहमदाबाद में हुए बम बलास्ट के बाद से थी। गुजरात पुलिस ने इस ब्लास्ट में कुरैशी को आरोपी बनाया था। एक टीवी चैनल को ब्लास्ट की जिम्मेदारी से जुड़ा एक ईमेल मिला था, जिसका कनेक्शन कुरैशी से था, इस ईमेल के आधार पर ही गुजरात पुलिस ने उसे आरोपी बनाया था। दिल्ली, बेंगलुरु में हुए आतंकी हमले और 2006 में हुए मुंबई लोकल ट्रेन धमाकों के मामले में नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को भी कुरैशी की तलाश थी। कुरैशी की तलाशी के लिए काफी समय से गुजरात एटीएस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस के संपर्क में थी।

अब्दुल कुरैशी को भारत का ओसामा बिन लादेन भी कहा जाता है। वह रूप बदलने में काफी माहिर है, इसी कारण से इतने सालों तक वह पुलिस से बचा रहा। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आईएम का यह कुख्यात आतंकी बेंगलुरू और हैदराबाद की टॉप इंडियन आईटी कंपनियों के साथ भी काम कर चुका है।

Exit mobile version