अयोध्या धाम की यात्रा हुई और आसान: जबलपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल बढ़ा, जानिए नए फेरे और समय
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: जबलपुर-अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन का विस्तार, अब दिसंबर 2026 तक चलेगी
अयोध्या धाम की यात्रा हुई और आसान: जबलपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल बढ़ा, जानिए नए फेरे और समय
जबलपुर: अयोध्या धाम जाने वाले रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन दिसंबर 2026 तक पटरियों पर दौड़ेगी, जिससे आगामी सावन, त्योहारों और सर्दियों के सीजन में अयोध्या जाने वाले भक्तों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
24-24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन को 24-24 अतिरिक्त फेरे चलाने की स्वीकृति दी गई है। यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव (स्टॉपेज) और कोच कंपोजीशन के अनुसार ही चलेगी।
यह रहेगा नया शेड्यूल (जुलाई से दिसंबर 2026):
जबलपुर से अयोध्या (ट्रेन संख्या 01705): जो ट्रेन पहले 14 जुलाई 2026 तक चलने वाली थी, वह अब 21 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को जबलपुर से रवाना होगी।
अयोध्या से जबलपुर (ट्रेन संख्या 01706): वापसी में यह ट्रेन, जो पहले 15 जुलाई तक अधिसूचित थी, अब 22 जुलाई से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को अयोध्या धाम जंक्शन से जबलपुर के लिए चलेगी। अयोध्या धाम की यात्रा हुई और आसान: जबलपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल बढ़ा, जानिए नए फेरे और समय
त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया गया फैसला
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, साल के उत्तरार्ध में सावन, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और फिर नए साल की छुट्टियों के कारण अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आता है। इसी भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट को नियंत्रित करने के उद्देश्य से समय रहते इस स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।