पुलिस का मिशन देश भक्ति जनसेवा ‘रक्तांजलि’… जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट कर बचा रही है जान
भोपाल.मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) पुलिस का ध्येय वाक्य है देश भक्ति जनसेवा. अपने इसी मिशन में उसने नया अध्याय जोड़ दिया है. पुलिस जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट (blood donation) कर उनकी जान बचा रही है. जरूरी संस्थाओं से पुलिस जुड़ी है और जरूरत पड़ने पर स्वेच्छा से ब्लड डोनेट करती है. इस मिशन की शुरुआत उमरिया जिले में की गई है. यहां के एसपी सचिन शर्मा की पहल पर अभी तक कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है. एसपी के इस मिशन में मैदानी पुलिसकर्मी बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं.
ऐसे काम कर रहा मिशन…
उमरिया जिले में पुलिस के मिशन रक्तांजलि की जमकर तारीफ हो रही है. पुलिस जिले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपना खून देकर लोगों की जान बचा रही है. उमरिया पुलिस ब्लड बैंक यूनिट, एनजीओ और अन्य संस्थानों के संपर्क में रहकर जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान कर रही है.

