katniLatestमध्यप्रदेश

पुणे से गाजीपुर व लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर के बीच कटनी होकर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, पर्व के दौरान यात्री दबाव नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय

कटनी(YASH BHARAT.COM)। होली पर्व के दौरान ट्रेनों में बढऩे वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने रेलवे के द्धारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा जिन रेलखंडों में चलने वाली नियमित ट्रेनों में यात्री दबाव अधिक रहेगा, उन रेलखंडों में अभी से होली स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा रेलवे के द्धारा की जा रही है। इसी तरह की एक और घोषणा रेलवे के द्धारा की गई है। जिसमें पुणे से गाजीपुर के बीच कटनी जंक्शन होकर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01431/01432 पुणे-गाजीपुर-पुणे स्पेशल निर्धारित तिथियों में संचालित होगी और यह गाड़ी कटनी जंक्शन होकर गुजरेगी। रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन पुणे से निर्धारित समय पर रवाना होकर मध्य प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गाजीपुर पहुंचेगी तथा वापसी में भी इसी मार्ग से संचालित होगी। इसके अलावा होली के अवसर पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी कटनी होकर गुजरेगी।

Back to top button