राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने सी-प्लेन से भरी उड़ान, अंबाजी मंदिर के करेंगे दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सी-प्लेन में बैठ चुके हैं। उनकी साबरमती नदी से मेहसाना जिले के धरोई बांध तक की यात्रा शुरू हो गई है। देश में इस तरह के विमान में यह अब तक की पहली उड़ान है। मोदी उसी सी-प्लेन से वापस भी लौटेंगे। उन्होंने सोमवार को एक चुनाव रैली में घोषणा करते हुए कहा था कि मंगलवार को देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा। उन्होंने कहा था कि वह धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाएंगे और उसी से वापस भी आएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘हमारी पार्टी (भाजपा) ने मेरे रोडशो की योजना बनायी थी। लेकिन प्रशासन ने उसकी मंजूरी नहीं दी और मेरे पास समय था, इसलिए मैंने सी-प्लेन से अंबाजी जाने का फैसला किया।’ उन्होंने कहा था कि देश में हर जगह हवाईअड्डे नहीं हो सकते, इसलिए सरकार ने ये सी-प्लेन लाने की योजना बनायी थी।

Leave a Reply

Back to top button