पीएम मोदी ने कहा- लॉक डाउन से देश को बचाना है, सभी लोग अपना दायित्व समझें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनता को सम्बोधित करते कहा कि कोरोना की दूसरी वेग तूफान बन कर आ गई। जो पीड़ा आप सह रहे उसका पूरा अहसास है।
दिवंगतो के प्रति श्रद्धांजलि परिवार के दुख में शामिल हूँ अपने संकल्प होसे के साथ इसको पर करना है। देश के सभी डॉक्टर मेडिकल पैरामेडिकल सफाई कर्मचारी पुलिस सभी की सराहना आपने कोरोना की पहली वेब में लोगो को बचाया ।
पीएम ने कहा दूसरों का जीवन बचाने में दिन रात जुटे हैं। शास्त्रों में लिखा है कि कठिन से कठिन समय मे धैर्य नहीं खोना चाहिए। इसी मंत्र को सामने रखकर देश दिन रात काम कर रहा है। जो फैसले लिए गए वह सकारात्मक होगी
उन्होंने कहा कि आक्सीजन की डिमांड बढ़ी है इस पर तेजी से काम हो रहा है। सभी की पूरी कोशिश है सभी को ऑक्सीजन मिले। नए आक्सीजन प्लान, 1 लाख नए सिलेंडर । देश के फार्मा सेक्टर में दवाईयों का उत्पादन बढ़ा दिया इसे अभी और तेज किया जाना है।
प्रोडक्शन बढाने के लिए दवा कम्पनी की मदद ली जा रही है। देश के पास मजबूत फार्मा सेक्टर है। अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाया जा रहा। बड़े कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने देश वासियों के लिए वैक्सीन बनाई है। यह बहुत बड़ी बात है। यह एक टीम एफर्ट है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू कर पाया। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वैक्सीन पहुंचे इसके लिए काम चल रहा है।
12 करोड़ लोगो को वैक्सीन लग चुकी है। एक मई के बाद 18 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति को दिया जाएगा। गरीबों बुजुर्गों 45 वर्ष के ऊपर वाला कार्य जारी रहेगा। सरकारी अस्पताल में मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी। हमारा प्रयास है कि आर्थिक गतिविधियों कम से कम प्रभावित हो। राज्य और केंद्र के प्रयास श्रमिकों को भी तेजी से वैक्सीन लगेगी। श्रमिक जहां हैं वहीं पर रहें। पिछली बार की परिस्थिति भिन्न थीं। मेडिकल इंफाक्सचर नहीं था। अब यह संसाधन मौजूद है। डॉक्टरों ने इलाज की अच्छी विधि हासिल कर ली। लैब हैं पीपी किट हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि अब तक धैर्य से लोगों ने लड़ाई लड़ी है। इसका श्रेय आप सभी को जाता है। मुझे विश्वास है कि हम इसे परास्त कर पाएंगे। कई लोग, सामाजिक संस्थाएं जुटी हैं। सभी के सेवा भाव को नमन करता हूँ। देश वासी संकट में आगे आएं मदद पहुंचाए। तभी हम यह लड़ाई जीत पाएंगे। युवा छोटी छोटी समिति बना कर कोविड नियमों का पालन कराएं। तब कोई कन्टेनमेट बनाने की जरूरत नहीं होगी। जैसा स्वच्छता के समय युवाओं ने किया। बाल मित्र ऐसा माहौल बनाये की बिना कारण लोग घर से न निकलें।
पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार लॉक डाउन को अंतिम विकल्प ही समझे। राम नवमी हमे मर्यादा सिखाती है। आप सभी से यही आग्रह है।








