Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का फैन है ये दूल्हा, शादी के स्टेज पर बनवाया टॉयलेट

नेशनल डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का गांव-गांव में खासा असर है. लोग शादी के कार्ड से लेकर शादी के मंडप में भी शौचालय के मॉडल रखकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं. आलम ये है कि स्वच्छता अभियान का संदेश देने के लिए शादी के स्टेज पर भी टॉयलेट का मॉडल बनवाया जा रहा है.

दरअसल मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पल्दूना गांव में ऐसी ही एक शादी देखने को मिली, जहां दूल्हा-दुल्हन के साथ शादी के स्टेज पर शौचालय का मॉडल भी देखने को मिला. शादी में पहुंचे मेहमानों को समझते देर नहीं लगी कि टॉयलेट ऑन स्टेज का मकसद पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देना है.

खास बात ये है कि ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाने के लिए दूल्हे जगदीश धाकड़ ने खुद यह पहल की. दूल्हे जगदीश धाकड़ का कहना है कि ये प्रेरणा उन्हें सरकार के सफाई अभियान से मिली. वहीं टॉयलेट ऑन स्टेज कंसेप्ट का शादी में आए मेहमानों ने भी स्वागत किया. इतना ही नहीं इस शादी में मंच से दूल्हा- दूल्हन ने सामाजिक समरसता, नो प्लास्टिक और भोजन को व्यर्थ नहीं फेंकने का भी सन्देश दिया.

बता दें कि इससे पहले भी लोग शादी और अन्य समारोहों में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते रहे हैं. शादी में छपने वाले कार्ड में भी बहुत लोग स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीरों को छपवाते रहे हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply