पीएम मोदी कुछ देर बाद करेंगे 8 राज्यों के CMs के साथ बैठक, क्या फिर लगेगा Lockdown

pm modi

Corona Crisis : देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों की आज अहम बैठक बुलाई है। कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंगलवार को बैठक करेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। वह कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए अपनाई जाने वाली योजना को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

सूत्रों के अनुसार, इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। इससे पहले भी पीएम इस मुद्दे को लेकर बैठक कर चुके हैं।इस बैठक में कोरोना महामारी रोकने की आगे की रणनीति के साथ ही वैक्सीन आने की स्थिति में बनने वाली व्यवस्था पर मंथन होगा। यह खबर सामने आने के बाद अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं कि क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन या Curfew लगने जा रहा है। हाल के दिनों में कोरोना प्रभावित राज्यों, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नाइट Curfew लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें-  मप्र राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय राजकुमार लोहानी मैदान में, कांग्रेस ने दिया समर्थन