पीएम मोदी और राहुल गांधी, प्रदेश में १६ नवंबर को करेगें आमसभाएं

पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरों को लेकर आई जी ने ली बैठक
जबलपुर। कल सोलह नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शहडोल और मण्डला के चुनावी दौरे पर आ रहे है। यह दोनों वरिष्ठ नेता यहां डुमना विमानतल पर आने के उपरांत पीएम मोदी जहां शहडोल के लिए रवाना होगें वही राहुल गांधी दोपहर बाद मण्डला पहुंचेगें जहां वे रोड शो करेगें। दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन के मद्देनजर आज आईजी अनंत कुमार सिंह प्रात, पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में डीआईजी भगवत सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि डुमना विमानतल पर नेताओं के आगमन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था ना हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। कल १६ नवंबर का दिन प्रदेश के लिए यादगार होगा जब एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष एक साथ प्रदेश के अलग अलग शहरों मेें मौजूद रहकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेगें। वरिष्ठ नेताओं के आगमन के मद्देनजर एसपीजी सहित एसटीएफ केन्द्रीय सुरक्षा बल डीजीपी रिजर्व कम्पनी के अलावा चार जिलों का पुलिस बल और करीब चार हजार पुलिस के जवान व्यवस्थाओं में लगेगें। दोनों ही वीआईपी नेताओं की सुरक्षा और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने के लिए लगभग तीन हजार जवान तो बाहर से आ ही रहे है। इसके अलावा चार जिलों का पुलिस बल भी उनके साथ व्यवस्थाओं में रहेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीजीपी रिजर्व कम्पनी ,२९ वाहिनी दतिया के ७४ कर्मी,एसटीएफ ,छटवीं वाहिनी के ७५ कर्मी डेमोजी कम्पनी, छटवीं वाहिनी जबलपुर के ५७ कर्मी के अलावा रीवा ,उमरिया,अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और मण्डला के अधिकारी भी व्यवस्थाओं को संभालेगें।








