Site icon Yashbharat.com

पिता को निकालने कुएं में उतरीं दो बेटियां, जहरीली गैस से तीनों की मौत

well

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट के हट्टा डूंडासिवनी गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता और दो बेटियों की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 9 बजे डूंडा सिवनी निवासी गणेश राऊत (50) बेटियों बबीता (22) व सविता (19) के साथ धान की रोपाई के लिए खेत गए थे।

दोपहर 12 बजे खाना खाने के बाद गणेश अपने साथियों के साथ कुएं पर पानी लेने गए। रस्सी की तरह तार के टुकड़े जोड़कर उससे पानी निकालते समय डिब्बा कुएं में गिर गया।

उसे निकालने के लिए गणेश कुएं में उतर गए और जहरीली गैस के प्रभाव में आकर बहोश हो गए। यह देखकर उनके साथी मौके से भाग गए। जब गणेश की बेटियों को इसका पता चला तो बबीता पिता को निकालने कुएं में उतरी। जब वह बाहर नहीं आई तो सविता भी कुएं में उतर गई। जहां जहरीली गैस के कारण तीनों की मौत हो गई।

Exit mobile version