पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर: दो धायल
एसडीएम ने की घायलों की मदद
जबलपुर नगर संवाददाता। माढ़ोताल थाना के अंतर्गत आज सुबह सूखा गांव के पास एक पिकअप के वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी घटना के बाद दोनों पक्षो में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई इसी दौरान दुर्घटना स्थल से निकल रहे पाटन एसडीएम अनुराग तिवारी की जैंसे ही दुर्घटना के बाद विवाद होते हुये देखा तो उन्होंने अपना रूकवाने के बाद दोनों पक्षोंं को समझाइश दी गई इसके बाद विवाद शांत होते ही टक्कर मारने वाले पिकअप के चालक द्वारा दोनों घायलों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल भेजने मे मदद की। दुर्घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पाटन रोड से बाइक में सवार दो लोग जबलपुर की ओर आ रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन चालक ने बाइक सवारों को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक सवारों के सिर एवं शरीर के अन्य अगों में गंभीर रूप से चोटें आई मौकेपर पहुंचे इसी दौरान मार्गसे गुजर रहे पाटन एसडीएम श्री तिवारी ने दोनों पक्षों का जब विवाद देखा तो मौके पर वाहन रोकने के बाद मामला शांत कराया गया और घायलो को पिकअप वाहन के द्वारा उपचार के लिये जबलपुर भेजा गया। घायल कहां के रहने वाले है यह ज्ञात नहीं हो सका है।








