FEATUREDkatniLatest

पार्क और साइलेंट जोन में बैठे लड़के लड़कियों के छूटे पसीने जब पुलिस ने पूछा घर का एड्रस, महिला पुलिस ने समझाइश के बाद छोड़ा

कटनी। पार्क और साइलेंट जोन में बैठे लड़के लड़कियों के छूटे पसीने जब पुलिस ने पूछा घर का एड्रस, महिला पुलिस ने समझाइश के बाद छोड़ा।

पुलिस टीम द्वारा लड़के लड़कियों का नाम पता पूछकर रजिस्टर में एंट्री करने लगे जिस पर लड़के-लड़कियां सकते में आ गए। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध कटनी पुलिस के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में जिलों के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

पार्क/गार्डन एवं सुनसान में बैठे मिले लड़के-लड़कियों को महिला थाना की पेट्रोलिंग ने पकड़ा, कड़ी समझाइश के बाद छोड़ा गया

महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों को लेकर संवेदनशील जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिये गये कि शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुबह-शाम पेट्रोलिंग करे एवं शहर के ऐसे गार्डन/पार्क चिन्हित करें, जहां युवा अक्सर देखे जाते हैं, उन स्थानों पर पेट्रोलिंग सघन किए जाने के निर्देश दिए हैं । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी द्वारा शहर के स्कूल, कॉलेज, छात्रावासो के समीप पेट्रोलिंग की जा रही है।

आज 4 दिसम्बर की सुबह महिला थाना प्रभारी मधु पटेल हमराह स्टाफ के सुरम्य पार्क, जागृति पार्क व सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग की गई ।

इस दौरान कई लड़के-लड़कियां बैठे मिले । पुलिस टीम द्वारा लड़के लड़कियों का नाम पता पूछकर रजिस्टर में एंट्री करने लगे जिस पर लड़के-लड़कियां सकते में आ गए । महिला थाना प्रभारी मधु पटेल द्वारा लड़कियों को समझाया गया कि सुनसान इलाके में अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत रहें, जहां कहीं भी जावे अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी देवें ।

Back to top button