पार्किंग के विवाद पर सब्जीमंडी में चाकूबाजी एक गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

24kt51

कटनी। कोतवाली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक युवक को पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद चाकू मार दी गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि जुहली गांव निवासी शिवम विश्वकर्मा टाइल्स की दुकान में काम करता है। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सब्जी मंडी से निकल रहा था।

इस दौरान बाइक सवार रज्जू खान नामक युवक से पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद रज्जू खान ने उसके हाथ पर चाकू मार दी।

घटना के बाद घायल शिवम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  मंडलों की नब्ज टटोलने मैदान में उतरे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, दो दर्जन युवाओं ने थामा संगठन का दामन,करीब तीन माह बाद मंडल स्तर पर संगठन विस्तार की हलचल तेज, उमरियापान और ढीमरखेड़ा में स्वागत के दौरान दिखा युवाओं का उत्साह

Leave a Reply