Entertainmentमनोरंजन

पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज, जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी पर किया था आपत्तिजनक कॉमेंट Video

ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों से पुराना नाता है। इस बार सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर उनके खिलाफ केस किया गया है। पायल के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो की वजह से उन पर ऐक्शन लिया गया है।

 

पुणे में दर्ज  हुआ केस

पायल रोहतगी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई मुद्दों पर राय रखती रहती हैं। इस बार उनके वीडियो ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर पुणे में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम