पाकिस्तान में 2 हिन्दू भाइयों की हत्या के विरोध में हिंदुओं ने मचाया हंगामा

pk3 1515159259 f 151
 पुलिस ने कहा- जिले में लूट की पहली घटना

पुलिस के मुताबिक, “दोनों कारोबारी भाई शहर के मिठी इलाके में स्थित अपनी दुकान खोल रहे थे, तभी वहां पहुंचे दो बाइक सवार लुटेरों ने उनसे पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर लुटेरों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी।”

मारे गए दोनों भाइयों के नाम दिलीप कुमार और चंदर माहेश्वरी थे। पुलिस के मुताबिक, थरपरकर शहर में लूट की यह पहली घटना है।

पुलिस पर लगा देर से आने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची।  रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर पुलिसवाले मीरपुरखास में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की रैली में सिक्युरिटी के लिए भेजे गए हैं। वहां पाकिस्तान के पूर्व प्रेसिडेंट आसिफ अली जरदारी का भाषण होना है।

सिंध के होम मिनिस्टर बोले?
– सिंध प्रांत के होम मिनिस्टर सोहेल अनवर सियाल ने इस घटना पर उमरकोट के एसएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा “हम जल्द ही दोनों हिंदू भाइयों की हत्या की डीटेल्स आपसे शेयर करेंगे।

इसे भी पढ़ें-  रणबीर कपूर की 'रामायणम्' OTT पर भी मचाएगी धमाल: जियो हॉटस्टार पर पे-पर-व्यू मॉडल के साथ होगी स्ट्रीम, दिवाली पर IMAX 3D में सिनेमाघरों में देगी दस्तक