पाकिस्तान में इलेक्शन बनाम सिलेक्शन, चल रही वोटिंग, 24 घण्टे में परिणाम
इंटरनैशनल डेस्कः पाकिस्तान में ग्यरहवें आम चुनाव होने जा रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। इससे पहले पिछले करीब दो महीने से चल रहा चुनाव प्रचार का शोर सोमवार आधी रात के बाद धम गया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान में कुल 342 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इसमें से 272 सीटों पर सीधे चुनाव होंगे, जबकि 70 सीटें आरक्षित हैं। इस बार के आम चुनावों में 10,59,55,407 वोटर हैं। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद इन्हीं केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी और 24 घंटों के भीतर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। किस प्रांत में कितनी सीटें?
प्रांत
कुल सीटें
पंजाब
141
सिंध
61
खैबर पख्तूनख्वा
39
बलूचिस्तान
16
फाटा (कबाइली इलाका)
12
फेडरल कैपिटल
3
कुल
272
लाहौर: PML-N के पीएम उम्मीदवार शहबाज शरीफ ने डाला अपना वोट। मतदान के बाद उन्होंने विक्टरी साइन भी दिखाया।
बख्तवार भुट्टो जरदारी और उनकी बहन असीफा भुट्टो जरदारी ने किया मतदान।
रादेश सिंह टोनी पाकिस्तान के पहले निर्दलीय सिख उम्मीदवार हैं जो जनरल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
वोटिंग के दौरान सुरक्षा के लिए 449,465 पुलिसवाले और 370,000 मिलिटरी के जवान तैनात किए गए हैं।
पाकिस्तान में पंजाब में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी को किंगमेकर माना जाता है। हालांकि, पंजाब पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन का गढ़ माना जाता है।
<
कराची में पुलिस ने पोलिंग बूथ के अंदर जा रहे अज्ञात व्यक्ति को हिरासत में लिया।
The people of Pakistan – especially women – the power is in your hands. Get up, go and vote! Democracy shall win! #Election2018 ??? pic.twitter.com/LqVRUK9cjO