Sunday, May 10, 2026
Latest:
Sportsक्रिकेट

पाकिस्तान ने भारत के सामने टेके घुटने, भारत ने 8 विकेट से धोया, अब तक की सबसे बड़ी जीत

दुबई. एशिया कप के पांचवें मैच में बुधवार को भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 43.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। पिछले पांच साल में यह उसका सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2013 में दिल्ली वनडे में 157 रन पर सिमट गई थी। केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट लिए। भारत ने 163 रन के लक्ष्य को 28.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया।

रोहित-शिखर ने की अर्धशतकीय साझेदारी: रोहित शर्मा ने करियर का 35वां और पाकिस्तान के खिलाफ छठा अर्धशतक लगाया। उन्हें 52 रन पर शादाब खान ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने शिखर के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। धवन 46 रन बनाकर फहीम अशरफ की गेंद पर बाबर आजम को कैच दे बैठे। दिनेश कार्तिक 31 और अंबाती रायुडू 27 रन बनाकर नॉट आउट रहे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply