FEATUREDLatest

पाकिस्तान कोर्ट का आदेश: शादमान चौक का नाम होगा भगत सिंह के नाम पर

पेशावरः पाकिस्तान की एक अदालत ने  भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज राशिद कुरैशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए लाहौर जिला सरकार को शादमान चौक का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने का निर्देश दिया है। ब्रिटिश शासन के दौरान 87 साल पहले स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह को  इसी चौंक पर फांसी दी गई थी।
11 17 2450221403 ll
शादमान चौराहा उसी स्थान पर बना हुआ है जहां भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरू और सुखदेव को पूर्ववर्ती लाहौर जेल में 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शाहिद जमील खान ने लाहौर के उपायुक्त को आदेश दिया कि वह कानून के दायरे में रहते हुए शादमान चौक का नाम बदलकर भगत सिंह के नाम पर रखने के संबंध में फैसला करें।
11 17 1103941402 ll

यशभारत

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply