Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान की पांच चौकियां तबाह, चार सैनिक घायल

2018 1image 10 10 420222000army ll

जम्मू । जम्मू के केरी बट्टल सेक्टर में पाक सेना ने शनिवार देर रात आतंकियों की घुसपैठ कराने के दौरान भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए सरहद पार पाक सेना की पांच चौकियां तबाह कर दीं हैं। वहीं, चार से पांच पाक सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं, पुंछ के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाक सेना ने गोलाबारी की।

पाक ने बालाकोट और मेंढर में की गोलाबारी

जानकारी के अनुसार, पाक सेना इससे पहले भी कई बार केरी बट्टल सेक्टर से आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास कर चुकी है। देर रात पाक सेना ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, गोलाबारी के दौरान सरहद पार हलचल देखी गई थी। भारतीय सेना की कार्रवाई से पाक में भारी नुकसान की सूचना है। चार से पांच चौकियां तबाह हो चुकी हैं। भारतीय सेना के बड़े अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय क्षेत्र में धकेले जा रहे आतंकियों में बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों के शामिल होने की आशंकाएं थीं।

Exit mobile version