Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तानी अभिनेत्री-गायिका रेशमा को पति ने मारी गोली, मौत

pak

न्‍यूज डेस्‍क्‍। पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रैसेस के साथ हिंसा के मामले अक्सर सामने आते हैं। कई बार तो इनकी जान भी ले ली जाती है। वो भी एक छोटी सी बात के लिए। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां खैबर पख्तुनख्वां में सिंगर और एक्ट्रैस रेशमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि रेशमा के पति ने ही की है। इस खबर से पूरी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। रेशमा फेमस पाकिस्तानी ड्रामा ‘Zhobal Goluna’ की वजह से जानी जाती हैं।

खबरों के मुताब‍िक, जमीन विवाद के मामले में रेशमा के पति ने उनकी हत्या की। बताया जा रहा है कि रेशमा इस शख्स की चौथी बीवी थीं और उसके साथ घरेलू विवाद की वजह से भाई के घर पर रह रही थीं। हालांकि उसका संदिग्ध कातिल पति मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

खलीज टाइम्स के मुताबिक पुलिस ने बताया, आरोपी ने घर में घुसते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।  इस हमले में रेशमा बुरी तरह घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई. रेशमा की मौत के बाद आरोपी ने इस वारदात को ऐसे द‍िखाया जैसे घर में लूट हुई है। ये घटना 1 अगस्त की बताई जा रही है।

Exit mobile version