केट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को आपने मैदान पर नंबर 10 की जर्सी पहनकर खेलते हुए कई बार देखा होगा। जर्सी के पीछे नंबर पहनकर खेलने का चलन 1999 में इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के बाद से आया। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए नंबर वाली जर्सी पहनना अनिवार्य हो गया। सचिन तेंदुलकर को अक्सर आपने नंबर 10 की जर्सी पहनकर मैदान पर देखा होगा। सचिन 10 के अलावा 33 और 99 नंबर की जर्सी में भी मैदान पर नजर आ चुके हैं। लेकिन 2013 में इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद सचिन की ये जर्सी भी नजर नहीं आई। अब बीसीसीआई ने ‘अनौपचारिक’ तौर पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नंबर 10 जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। इस फैसले के मुताबिक अब टीम के किसी दूसरे खिलाड़ी को इस नंबर की जर्सी नहीं दी जाएगी। 2013 में इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले सचिन अंतिम बार मार्च 2012 में यह जर्सी पहनी थी।
Related Articles
13 साल का सूखा होगा खत्म? भारत-पाक के बीच फिर शुरू हो सकती है क्रिकेट सीरीज, PCB ने बनाया मास्टर प्लान
6 days ago
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
2 weeks ago
Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका! चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस सीजन से हुए बाहर; डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा
2 weeks ago





