80 कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम होंगे घोषित, जल्द जारी होगी पहली सूची-कमलनाथ

भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि जल्द ही 80 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली लिस्ट में इन नामों का ऐलान किया जाएगा। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने सबको साथ लेकर चलने की बात कही।
कमलनाथ ने कहा कि हम उन सभी को साथ लेकर चल रहे हैं जो दबाए गए हैं और साथ ही गठबंधन पर भी जल्द ही फैसला कर लेंगे। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राफेल और बोफोर्स की तुलना गलत है, बोफोर्स तो अब पुरानी बात हो गई, अब राफेल की बात करिए।
फादर ऑफ मॉब लिंचिंग के आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए, आलोचना हम भी कर सकते हैं। उन्होंने एमपीपीएससी की कार्यप्रणाली पर कहा, जो पन्ना पलटिए वहां घोटाला ही मिलेगा।
इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी 17 सितंबर को एमपी पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि उनकी सभा विदिशा में होने वाली है.








