पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल सुपर ओवर में पहुंचा, आखिरी ओवर में 15 रन नहीं बना सका इंग्लैंड

13 07 2019 liam plunkett eoin morgan 19396278 171240825 m

खेल डेस्क.लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैांड-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप फाइनल सुपरओवर में पहुंच गया। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार विजेता टीम का फैसलासुपरओवर में होगा। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 15 रन बनाने थे, लेकिन वह 14 रन ही बना सका।न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 242 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई।

इससे पहले स्टोक्स और जोस बटलर नेपांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। बटलर 59 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो 36 रन बनाकर फर्गुसन की गेंद परआउट हुए। कप्तान इयॉन मॉर्गन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेम्स नीशम की गेंद पर लॉकी फर्गुसन ने उनका कैच लिया।

जेसन रॉय 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैट हेनरी ने टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। जो रूट 7 रन बनाकर ग्रैंडहोम की गेंद पर आउट हो गए। इससे पहले ग्रैंडहोम ने ही 11वें ओवर में जो रूट का कैच छोड़ा था। तब रूट सिर्फ 2 रन पर खेल रहे थे।

निकोलस ने करियर का 9वां अर्धशतक लगाया

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 241 रन बनाए। उसके लिए हेनरी निकोलस ने 55 और टॉम लाथम ने 47 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए लियम प्लंकेट और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए।निकोलस ने वर्ल्ड कप में अपना पहला और करियर का 9वां अर्धशतक लगाया।

विलियम्सन और निकोलस ने अर्धशतकीय साझेदारी की

केन विलियम्सन 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें लियम प्लंकेट ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। विलियम्सन ने निकोलस के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।रॉस टेलर 15 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।जेम्स नीशम 19 रन बनाकर प्लंकेट की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे।कॉलिन डी ग्रैंडहोम 16 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए।

गुप्टिल लगातार 9वीं पारी में अर्धशतक नहीं लगा सके

न्यूजीलैंड ने पहला विकेटमार्टिन गुप्टिल (19 रन) का खोया। उन्हें क्रिस वोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। गुप्टिल लगातार 9वीं पारी में अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे। उन्होंने पिछला अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में लगाया था।

हेनरी निकोलस

आर्चर इंग्लैंड के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

विकेटगेंदबाजसाल
20जोफ्रा आर्चर2019
18मार्क वुड2019
16क्रिस वोक्स2019
16इयान बॉथम1992
14एंड्रयू फ्लिंटॉफ2007

कल रात में बारिश के कारण टॉस में 15 मिनट की देरी हुई

इससे पहलेदोनों टीमों नेअंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।कल रात हुई बारिश के कारण टॉस में 15 मिनट की देरी हुई। मैच दोपहर 03:00 बजेकी जगह दोपहर 03:15 बजेशुरू हुआ।

Leave a Reply