katni

पहली बार कटनी के साथ माधवनगर का दशहरा, दिखा उत्साह, सुबह तक डीजे की धुन से गूंजता रहा जुलूस मार्ग

कटनी। जिले में पहली बार कटनी के साथ उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर का भी दशहरा चल समारोह निकला। बरसी मेले के कारण प्रशासन की पहल के बाद रामलीला कमेटी ने चल समारोह निकाला। इधर कटनी शहर में एक बार फिर से 8 दशकों की परम्परा का शानदार निर्वहन हुआ। बिना किसी विवाद के कटनी का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह परम्परागत रूप से गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज के पुतले की अगुवाई में सायं 6 बजे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ।

IMG 20191009 WA0021

इसके ठीक पीछे गोलबाजार रामलीला का राम दल तथा उसके बाद हमेशा की तरह झंडा बाजार की दुर्गा प्रतिमा चल समारोह का नेतृत्व कर रही थी। इसके बाद घण्टाघर रामलीला कमेटी के हनुमानजी जी चल समारोह की भव्यता को चार चांद लगा रहे थे। कटनी में चल समारोह की यह परंपरा काफी पुरानी है। बीच मे कुछ वर्षों में इसकी भव्यता में कुछ कमी देखी गई लेकिन इस साल सड़कों और उमड़े जन सैलाब जुलूस में शामिल प्रतिमाओं की संख्या से इसका  गौरव पुनः वापस हुआ।

IMG 20191009 WA0010

सायं साढ़े 7 बजे सुभाष चौक से आगे बढ़ा जुलूस

प्रशासन एवं रामलीला कमेटी के निर्णय के अनुसार ही जुलूस अपने निर्धारित समय पर सुभाष चौक सायं साढ़े 7 बजे पहुंचा। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों दुर्गा समितियों के लोगों था रामलीला कमेटी एवं आम जनता ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे रावण महाराज के पुतले के साथ खूब फोटो लीं। बेंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ चल समारोह यहां से शनेः शनै गंतव्य की ओर बढ़ा।

IMG 20191009 WA0035

अरसे बाद दुकानों की पट्टियों पर बैठे दिखे लोग

कटनी शहर के दशहरा चल समारोह में एक अरसे बाद उत्साह दिखा इसका उदाहरण दुकानों की पट्टियों पर बैठी ग्रामीण जनता को देखकर मिला। लंबे समय बाद चल समारोह मार्ग की दुकानों में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति चल समारोह की भव्यता बढ़ा रही थी।

डीजे की धुन से गूंजी सड़कें

चल समारोह में डीजे दुर्गा समितियों की पहली पसंद रहे। न तो बेंड पार्टी दिखी न ही धमाल पार्टी नजर आई अधिकांश दुर्गा समितियों के साथ डीजे चल रहा था जुलूस मार्ग डीजे की धुन में सराबोर नजर आया। खास बात यह थी कि तेज आवाज के बावजूद प्रशासन ने इसे लेकर कोई सख्ती नहीं दिखाई।

IMG 20191009 WA0020

निर्णय के बावजूद जुलूस के आगे चली प्रतिमा

चल समारोह को लेकर बुलाई गई बैठक में निर्णय के बावजूद गर्ग चौक की एक प्रतिमा जुलूस के आगे आगे चलती रही। गोलबाजार रामलीला कमेटी ने इस पर आपत्ति की तो पुलिस ने इसे तेजी के साथ आगे बढ़वाया। बताया गया कि इस दुर्गा समिति ने जबलपुर से डीजे बुलवाया था जो चर्चा का विषय बना रहा।

IMG 20191009 WA0033

तारों में फिर उलझे रावण महाराज

हर बार की तरह इस बार भी रावण के पुतले को जुलूस मार्ग में बिजली और अन्य केबिल वायर ने खूब परेशान किया। जगह जगह लटके तारों ने रावण का पुतला फंसता रहा और कमेटी के लोग उसे तारों के जंजाल से निकालने जद्दोजहद करते दिखे।

IMG 20191008 WA0035

नहीं हुआ विवाद

इस साल अच्छी बात यह थी कि जुलूस के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ। गौरतलब है कि लगभग हर साल कटनी की दोनो रामलीला समितियों के बीच जुलूस के क्रम को लेकर विवाद होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ दरअसल परम्परा के अनुसार घण्टाघर रामलीला कमेटी के हनुमान जी अपनी निर्धारित क्रम में लगे थे।

IMG 20191009 WA0009 20191008 203528

आम जनता के लिए खूब चले भण्डारे

दशहरा चल समारोह में इस साल भी भण्डारे खूब चले कटनी में सराफा एसोसिएशन तथा जगन्नाथ चौक के समीप हर बार की तरह भण्डारे में सैकड़ों लोग प्रसाद पाते दिखे तो वही लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास भी भण्डारे का प्रसाद वितरण पूरे जुलूस में होता रहा। बावजूद इस सब के चाट के ठेलों होटलों तथा अन्य खाने पीने की दुकानों में भी ग्राहकी अच्छी दिखी।

20191008 222932

रात्रि साढ़े 10 बजे रावण महाराज पहुंचे आजाद चौक

निर्धारित समय पर चल समारोह का नेतृत्व करते गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण के पुतले की आगवानी ठीक रात्रि साढ़े 10 बजे आजाद चौक पर हो चुकी थी। यहां से पुतले को जग्गनाथ चौक से घुमाकर मिशन चौक होते हुए वापस गोलबाजार लाया गया। जहां सुबह रावण का दहन होता है।

IMG 20191009 WA0032

IMG 20191009 WA0022

मुस्तेद रहा जिला और पुलिस प्रशासन
ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ जुलूस में सक्रिय रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निरंतर निगरानी करते रहे। इसी तरह नगर पुलिस अधीक्षक एमपी प्रजापति कोतवाली प्रभारी विजय विश्वकर्मा, माधवनगर प्रभारी संजय दुबे,  कुठला प्रभारी विपिन सिंह, रक्षित निरीक्षक  राघवेंद्र भार्गव, महिला थाना प्रभारी राखी पांडे,
एनकेजे थाना प्रभारी अंकित मिश्रा पूरी तरह से सक्रिय रहे। पुलिस की बेहतर व्यवस्था से इस वर्ष चल समारोह में शांति रही।

जगह जगह भगवान की आगवानी

IMG 20191009 WA0005

चल समारोह में शामिल रामदल की जगह जगह भव्य आगवानी की गई। सबसे पहले भाजपा नेता शैलेन्द्र जैन के निवास ओर राम लखन हनुमानजी का स्वागत हुआ उपरांत ताम्रकार परिवार और फिर भाजपा नेता संजय चौदहा बेबू के यहां रामदल की आगवानी की गई।

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, रमाकांत पाठक, विजेंद्र मिश्र, रामरतन पायल, भरत अग्रवाल, रवि खरे, रुकमणी बर्मन, गीता गुप्ता, शिल्पी सोनी, सपना सरावगी, करण सिंह चौहान, मृदुल द्विवेदी, सुजीत द्विवेदी, राजा जगवानी, फिरोज अहमद, संगीता जायसवाल, टिल्लू सिंघानिया, अश्वनी गौतम,   राजेन्द्र सोंधिया, कैलाश तनवानी, भरत टेकचंदानी, दीपक टण्डन, रणवीर कर्ण, आशीष गुप्ता, डब्बू रजक, अनिल खरे, आशीष कंदेले, अम्बु वर्मा, अर्पित पोद्दार, सत्यनारायण अग्रहरी, डॉ अशोक चौदहा, आशीष तिवारी, कामेंद्र सिंह, गिरधारी शर्मा, मनीष दुबे, शिवम शर्मा, शरद अग्रवाल, अंतिम गुप्ता, सचिन मिश्रा, ललित गुप्ता, आदित्या बर्मन, अरसद मंसूरी, सत्यव्रत त्रिपाठी, महेश शुक्ला, रमेश शुक्ला ननद कुमार बसरानी, सुरेश रोचलानी, संजय गिरी, वेंकटेश मिश्रा, आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला, आशीष रैकवार, रोहित सेन, पवन यादव, अज्जू शर्मा, अभिषेक ताम्रकार, विजय गुप्ता, प्रभात तिवारी, अनुराग त्रिसोलिया, शमीम बानो, शैलेश पाठक, संजय गुप्ता, अजय माली, अनुनय शुक्ला, भवानी तिवारी सहित सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित थे।

20191008 221126

 

 

Leave a Reply

Back to top button