Latestमध्यप्रदेश

MP BOARD : 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा, ऐसे देखें Result

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) द्वारा मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2018 का परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह 10:30 बजे अपने निवास से करेंगे।

मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित भी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के नतीजे जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं।

करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। कक्षा 12वीं के 7, 69, 000 विद्यार्थी और 10वीं के 11, 48,00 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थीं।

इन वेबसाइट पर भी देख सकते हैं परिणाम

www.mpresults.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.examresults.net, www.examresult.net/mp, https& //school.gradeup.co, www.indiaresults.com

Leave a Reply

Back to top button