पमरे के तीनों अस्पतालों में होगी नियुक्ति
जबलपुर, नगर संवाददाता। पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों के रेलवे अस्पतालों में पिछले काफी समय से पैरामेडिकल स्टाफ की कमी अब दूर होगी पमरे मजदूर संघ द्वारा महाप्रबंधक के साथ पीएनएम में इस मुद्दे को पूरे जोर.शोर से उठाया गया था जिसे महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय ने मंजूर करते हुए 50 पैरामेडिकल स्टाफ व 2 फिजीशियन की नियुक्ति के निर्देश दिये हैं इस संबंध में मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ.आरपी भटनागर ने पश्चिम मध्य रेल जोन के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय के समक्ष रेलकर्मियों की मूलभूत समस्याएं रखीं जिन्हें गंभीरता से लिया गया त्वरित निदान बतौर रेल अस्पतालों में 2 फिजिशियन और 50 पैरामेडिकल स्टाफ को स्वीकृति दे दी गई इस दौरान सीएम उपाध्याय अशोक शर्मा सतीश कुमार अमित भटनागर एसएन शुक्ला डीपी अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे प्रसूति कक्ष में चिल्ड्रन वार्ड हुआ बंद. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ.भटनागर ने केन्द्रीय रेल चिकित्सालय का मुआयना कियाण् इस दौरान मरीजों की समस्याएं जानीं साथ ही केन्द्रीय रेल चिकित्सालय के प्रसूति कक्ष में चिल्ड्रन वार्ड बंद होने को लेकर चिंता जताई।
विशेषज्ञता कोर्स से मिलेगी एमबीबीएस छात्रों को उपकरणों की जानकारी
जबलपुर। एमबीबीएस के छात्र अब विशेषज्ञता कोर्स से संबंधित उपकरणों की जानकारी भी नए एमबीबीएस कोर्स में ले सकेंगे। एमबीबीएस का नया पाठ्यक्रम अगले सत्र से शुरू होगा। एमबीबीएस कोर्स के नए पाठ्यक्रम को स्वीकृति मिल गई है। इसमें रूरल मेडिसिन को जोड़ा जा रहा है। इसमें छात्रों को ग्रामीण क्षेत्र में इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस कोर्स में छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर विषय को समझना होगा। इसके अलावा विशेषज्ञता पाठ्यक्रम के उपकरण जैसे एमआरआई, सीटी स्केन, ईको कॉर्डियोग्राम के बारे में पढ़ाया जाएगा और प्रेक्टिकल करके सिखाया भी जाएगा। मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरएस शर्मा का कहना है कि एमबीबीएस का नया कोर्स अगले सत्र से शुरू होगा। इसमें विशेषज्ञता कोर्स के उपकरणों को शामिल किया गया है। इससे एमबीबीएस के छात्रों को इसका फायदा मिल सकेगा।

