पन्ना में सीएम बोले-मैं सामान्य कृषक परिवार का हूं, प्रदेश की जनता सब देख रही
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो राजे-महाराजे हैं, क्या वे किसी सामान्य परिवार के व्यक्ति पर कुछ भी टिप्पणी कर सकते हैं। मैं सामान्य कृषक परिवार का हूं, मुख्यमंत्री भी हूं। ये लोग मेरे और मेरे परिवार के ऊपर टिप्पणियां करते हैं। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि प्रदेश की जनता सब देख रही है।

