jabalpur

पनागर रास्ते के विवाद पर दो के ऊपर तलवार से हमला

जबलपुर। समीपवर्ती पनागर के आजाद वार्ड में बीती रात पड़ोसियों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी जिसके चलते विवाद ने उग्र रूपधारण कर लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया जिसके चलते उन्हें सिर में चोटें आयीं हैं और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियोंके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। इस संबंध में पनागर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पनागर के आजाद वार्ड में रहने वाली कुमारी वंदना ने शिकायत दर्ज करायी है कि उनके बाजू में धर्मेन्द्र रजक द्वारा मकान का निर्माण करया जा रहा है।

आने जाने के लिए चार फीट का रास्ता छोड़ा गया था लेकिन बीती रात गुड्डू रजक, सत्यम रजक, राजा रजक और मनोज इस बात को लेकर विवाद करने लगे कि ये हमारी जमीन है यहां से किसी को नही निकलने दूंगा जिस पर दीप एवं अमित रजक ने आपत्ति जतायी तो गुड्डू सत्यम और उसके साथी मारपीट पर उतर आये तथा अमित पर मनोज ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट आयी वहीं एक और आरोपी सत्यम ने दीप के सिर पर तलवार मार दी।

वह भी घायल हो गया। और उसे भी सिर में चोटे आयी हैं। देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल निर्मितहो गया। और घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वंदना ने शिकायत में बताया कि वह और उसकी मां एक भाई जब बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ हुई लाठियों से मारपीट की गयी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। घटना रात करीब दस बजे की बतायी जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply